जनपद में यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई कार्रवाई में मोटर वाहन अधिनियम के तहत 365 वाहनों का चालान किया गया तथा 3,74,500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया।