तिलहर: जैतीपुर पुलिस ने सिउरा मोड़ से चोरी के बाजरा और बाइक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दरअसल थाना जैतीपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने घटना में शामिल देवेंद्र उर्फ छोटे और नेम सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त करकौर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताएं कि एक व्यक्ति ने 14 नवंबर को 7 बोरे बाजरे के चोरी करने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी।