जमुई: सतगामा के पास बाइक की टक्कर ने महिला की हालत गंभीर, डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 27, 2026 सतगामा के पास मंगलवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क क्रॉस कर रही सिकंदर तांती की पत्नी उर्मिला देवी को टक्कर मार दी। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई और दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।