कुंदा: कुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.132 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, कीमत 12 लाख
Kunda, Chatra | Jun 4, 2026 मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में कुंदा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना पर 3 जून 2026 को ग्राम सिकिदाग में छापेमारी कर 2.132 किलो अवैध अफीम बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। मौके से एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि सिकिदाग निवासी एक व्यक्ति घर में अफीम छिपाकर रखे हुए है