कोरांव: उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने पावर हाउस कोरांव पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
प्रयागराज: अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी प्रयागराज और उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोरांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीओ विद्युत कोरांव को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान सभा जिला कमेटी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने किया।