हरसूद: ग्राम पटाजन में मोरिंगा उत्पादों की जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन
Harsud, Khandwa | Jul 13, 2026 सोमवार को ग्राम पटाजन में इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा क्रेता विक्रेता समन्वय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मोरिंगा किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे हैं उत्पादों को संभावित खरीदारों से जोड़ना तथा स्थानीय स्तर पर उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।