कोंडागांव: कोंडागांव में विधायक ने मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य सहित 4 करोड़ 69 लाख के 17 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने आज बुधवार सुबह 11 बजे मंडी परिसर में 4 करोड़ 69 लाख 77 हजार रुपए की लागत से 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 1 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनने वाला मिनी स्टेडियम प्रमुख है। कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ...