जगदलपुर: आंदोलनरत रसोईयों ने वेतन वृद्धि सहित 3 सूत्रीय मांग को लेकर निकाली रैली, संघ के सलाहकार उमराव पटेल ने दी जानकारी
बस्तर जिले की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोईये विगत तीन दिनों से तीन सूत्रीय मांगों को लेकरस्थानीय क़ृषि उपज मंडी में हड़ताल पर है। रसोईया संघ का कहना है कि वे विगत कई वर्षों से सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक नियमित रूप से भोजन पकाने का कार्य कर रहे हैं।