बिजावर: महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ढोढन पहुंचीं, केन-बेतवा विस्थापित आदिवासियों को मदद का दिया भरोसा
ढोढन गांव में रास्ता बंद होने के बावजूद मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासियों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने आदिवासियों की समस्याएं सुनीं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर चर्चा कर उनकी जायज मांगों से अवगत कराया। रेखा यादव ने सोमवार किशन 5 बजे कहा कि संकट के समय जनता के साथ खड़ा होना ही जनसेवा है।