सहार: सहार प्रखंड के बरुही गांव में नहर बांध टूटा, नेताओं की सक्रियता और विभागीय तत्परता से मरम्मत कार्य प्रारंभ
Sahar, Bhojpur | Aug 4, 2025 सहार प्रखंड के बरुही गांव स्थित दक्षिणी हिस्से में पानी टंकी के समीप नहर का बांध टूट गया।घटना की जानकारी मिलते ही जनसुराज पार्टी के प्रांतीय नेता घनश्याम राय और सहार-पूर्वी की जिला पार्षद मीना कुमारी भारी बारिश के बीच मोटरसाइकिल से घटनास्थल पर पहुंचे।मौके की गंभीरता को देखते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए नहर विभाग के कार्यपालक को सूचना दी।