सहार: अहिले गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई तलवारबाजी, तलवार लगने से दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी
Sahar, Bhojpur | Jul 31, 2025 नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिले गांव में 6 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटना घटित हुई है। इस घटना में तलवार लगने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही जख्मी ने बताया कि 4 साल से पटीदार के साथ जमीनी विवाद चल आ रहा है।आज उनलोग के द्वारा जबरन हमलोग की खेत को उजाड़ा जा रहा था।