सहार: जनसुराज पार्टी द्वारा 3 अगस्त को तीन प्रखंडों में सभा का आयोजन, सहार में चलाया गया जनसंपर्क
Sahar, Bhojpur | Aug 2, 2025 आगामी 3 अगस्त को जनसुराज पार्टी के द्वारा भोजपुर जिले के अगिआंव, नगरी, चरपोखरी में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पार्टी की चुनाव अभियान समिति के निर्देशन में किया जा रहा है।सभा को सफल बनाने को लेकर जनसुराज पार्टी के नेता सोनू पासवान के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की।