सहार: अंधारी में तुलसी जयंती सह संस्कृत दिवस का आयोजन, वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास और रामचरितमानस पर विचार किए
Sahar, Bhojpur | Aug 3, 2025 सहार प्रखंड अंतर्गत अंधारी गांव में तुलसी जयंती सह संस्कृत दिवस का आयोजन उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम गांव के स्वतंत्रता सेनानी एवं संस्कृत उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व. ब्रह्मचारी जी की स्मृति में आयोजित किया गया।इस आयोजन में संगीत, संस्कृत परंपरा, प्रकृति और भक्ति के प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।