सहार: डिलिया गांव से शराब पीने के आरोप में दो व्यक्तियों, जतन सिंह और योगेंद्र सिंह को किया गया गिरफ्तार
Sahar, Bhojpur | Aug 1, 2025 चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिलिया गांव से शराब पीने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जितन सिंह और योगेन्द्र सिंह के रूप में की गई है।चौरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से पकड़ा। जांच के दौरान दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई।