अम्बाला: ईवीएम और वीवीपैट मशीन से अंबाला में होगी वोटिंग व तहसील में दिया जा रहा डेमो, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Ambala, Ambala | Mar 17, 2024 आगामी चुनाव में अंबाला में ईवीएम और वीवीपैट मशीन से वोटिंग करवाई जाएगी। इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालीन ने बताया कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए तहसील कार्यालय में डेमो दिया जा रहा है। डेमो में लोगों को बताया जा रहा है कि वीवीपैट मशीन में मात्र 3 सेकेंड के लिए किसको वोट दिया, यह चेक किया जा सकता है।