पितृपक्ष मेला 2026 के दूसरे दिन विष्णुपद क्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर करीब 3 घंटे तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कतार व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, सुगम आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान NCC, स्काउट गाइड एवं स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा और वृद्ध एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर से सहयोग देने की सराहना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान—जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
#gaya #bihar #government #pitrapaksha #sanatandharma
Gaya, Bihar | Sep 27, 2026