पिड़ावा: शहर के उप जिला अस्पताल में चिकित्साकर्मियों को आग पर काबू पाने के उपाय बताए गए
पिड़ावा शहर के उप जिला अस्पताल में दोपहर करीब 2 बजे चिकित्सा कर्मियों को आग बुझाने के उपाय बताए गए।इस दौरान बाहर से आई विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को अचानक लगी आग को किस प्रकार से काबू पाया जा सके उसके लिए उपाय बताए गए। अस्पताल परिसर में आग जलाकर उस पर नियंत्रण कर समझाया गया।विशेषज्ञ द्वारा अग्निशमन यंत्र को चलने की तकनीक बताई।