भभुआ: गोरार गांव के पोखरा में कपड़ा धोने गई 8 वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Apr 2, 2026 गोरार गांव के पोखरा में कपड़ा धोने गई 8 वर्षीय बच्ची को पानी में डूबने से मौत हो गई। आज गुरुवार को 1:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव निवासी सदाबिजमोना के 8 वर्षीय पुत्री रिशी कुमारी बताई जाती है। मृतका के पिता ने बताया कि बच्ची सुबह में कपड़ा लेकर धोने के लिए पोखरा गई हुई थी।