मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल में बाबा चौहरमल जयंती समारोह का मंत्री लखींद्र पासवान ने किया उद्घाटन
मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित बाबा चौहरमल जयंती समारोह का बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान ने गुरुवार की शाम करीब 4: 02 बजे दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने लोगों से बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलने की लोगों से अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित गरीबों के लिए लाभकारी योजनाओं का भी जिक्र किया।