सरदारपुर: राजगढ़: संजय कॉलोनी में चोरी के मामले में फरार आरोपी काना उर्फ कपिल गिरफ्तार, ₹6 हजार, बाइक व चांदी के आभूषण ज़ब्त
Sardarpur, Dhar | Oct 29, 2025 राजगढ़ की संजय कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में फरार आरोपी को राजगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। राजगढ़ की संजय कॉलोनी में 17 अगस्त को फरियादी गोपाल भाबर के घर पर चोरी की वारदात हुई थी तथा फरियादी सुनील पिता कन्हैयालाल निवासी गोपाल आइल मिल परिसर के यहां भी चोरी की प्रयास किया था।