पचपदरा: बोलेरो एवं ट्रैक्टर की भिड़ंत में 7 लोग हुए घायल, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार
बुधवार को बालोतरा में ट्रैक्टर एवं बोलेरो में हुई भिड़ंत। इस सड़क हादसे में सात लोग हुए घायल। घायलों को बालोतरा की राजकीय चिकित्सालय लाया गया। दो गंभीर घायलों को जोधपुर किया गया रेफर। ट्रैक्टर चालक मौका देखकर ट्रैक्टर सहित मौके से हो गया फरार। सूचना पर जसोल पुलिस पहुंची मौके पर। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को रोड से हटवा कर यातायात दुरुस्त करवाया।