विदिशा: विलुप्त हो रहे कौओं के लिए मुक्तिधाम में बनाया कागउद्यान,देखरेख करने वालो ने बताई देश के एकमात्र कागउद्यान की विशेषता...
विलुप्त हो रही कागप्रजाति को बचाने के लिए मुक्तिधाम सेवा समिति ने अनूठीपहल करते हुए मुक्तिधाम में कागउद्यान बनाया है। बुधवार सुबह 10 बजे समितिसचिव मनोजपांडे ने बताया पिछले 15 वर्षों से यहां 365 दिन कागों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जा रही है। यहा काग रसोई भी संचालित है जहां चावल, रोटी और पोहा तैयार होता है। दुकानों से बचे समोसे, कचौड़ी आदि लाए जाते है