सिराथू: जुमा नमाज़ और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिराथू क्षेत्राधिकारी ने एसएसबी के साथ क्षेत्र में किया पैदल भ्रमण
शुक्रवार को सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने सिराथू क्षेत्र में एसएसबी बल के साथ आगामी लोकसभा चुनाव और जुमा के मददेनजर पैदल भ्रमण किया है।भ्रमण के दौरान उन्होंने कई इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा संख्या में मतदान के लिए लोग निकले और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी करें।