सिराथू: गंगा नहाने गए सिराथू क्षेत्र के पांच लोग प्रतापगढ़ क्षेत्र में नदी में डूबे, दो को बचाया गया तीन की तलाश जारी
सिराथू तहसील क्षेत्र के शहजातपुर गंगा घाट शुक्रवार दोपहर में सिराथू एसडीएम प्रबुद्ध सिंह पहुंचे थे।उन्होंने मीडिया से बताया कि सिराथू क्षेत्र के पांच लोग गंगा नहाने के लिए गए थे जो प्रतापगढ़ क्षेत्र में डूब गए हैं।जिनमें से दो को बचा लिया गया जबकि तीन की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है।