सिराथू: बच्चों को स्कूल ले जा रहे केपीएस स्कूल के शराबी चालक ने भरवारी में सब्जी वालों को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी में एक स्कूल वाहन ने सड़क किनारे सब्जी बेचने वालो को टक्कर मारी है जिसमे तीन लोग घायल हुए एक की हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए प्रयागराज भेजा गया है।केपीएस स्कूल का यह वाहन था जिसमें बच्चे बैठे थे। इसका चालक शराब के नशे मे था गनीमत की बात यह रही कि बच्चे सुरक्षित हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे मे लेकर जाँच शुरू कर दी है।