सिराथू: एससी/एसटी की धाराओं सहित कई अन्य धाराओं में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने कड़ा कस्बे से किया गिरफ्तार
शुक्रवार को कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कड़ा कस्बे के रहने वाले बुजुर्ग शौकत अली को कड़ा से गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग शौकत अली एससी/एसटी मुकदमा सहित कई अन्य मुकदमों के वारंटी अभियुक्त थे, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए इनका माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।