सिराथू: चोरी और लूट की योजना बना रहे 2 लोगों को पुलिस ने 4 देसी बम और हथौड़े के साथ उदहिंन खुर्द के पास से किया गिरफ्तार
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिंन खुर्द के पास से बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 देसी बम और एक हथौड़ा पुलिस ने बरामद किया है। दोनों मंझनपुर थाना क्षेत्र के नादिन का पुरवा के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।