*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक धरमलाल कौशिक*
बिलासपुर, 30 जुलाई।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में वृहद वृक्षारोपण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा छात्राओं को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक रहे। विशिष्ट अतिथियों में क्रेडा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, एल्डरमैन श्री देवेंद्र कौशिक, राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) श्री रवीश गुप्ता, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) श्री विजय यादव, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र कुमार साहू तथा जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर डॉ. अजय कौशिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यालय परिसर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि “वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य सेवा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।”
कार्यक्रम में जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट श्री दिनेश जायसवाल, सहायक जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती आरती राय, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा श्री प्रदीप केरकेट्टा, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेंद्र बाबू टंडन तथा विकासखंड सचिव (दक्षिण) श्री संतोष तंबोली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गाइडर के रूप में सुश्री अपर्णा सारखेल, श्रीमती भारती दुबे, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती मधु राजे सिंह, श्रीमती किरण बाला पाण्डेय एवं सुश्री कौशल्या साहू तथा स्काउटर के रूप में श्री प्रदीप निर्णेजक, श्री विकास लहरें, श्री उदय नारायण जगत, श्री वीरेंद्र रजक एवं श्री शिव साहू उपस्थित रहे।
रोवर्स के रूप में चंद्रशेखर पंकज, युगल विश्वकर्मा, कुलभूषण कुर्रे, ग्यास खान, प्रिंस एवं डेनियल लाझेकर सहित जिले के अनेक स्काउटर, गाइडर, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, सेवा भ
82 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Jul 30, 2026