चिनिया: चिनियां में रात होते ही पुलिस हुई सख्त, बिना हेलमेट और कागजात के निकले तो कट सकता है चालान
Chinia, Garhwa | Jun 2, 2026 चिनियां थाना पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे रंका मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई तथा वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी