रावतसर: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर परिसर में आयोजित होगा दशहरा पुतला दहन कार्यक्रम
श्री सनातन धर्म नाट्य समिति रावतसर में नगर पालिका प्रशासन के तत्वाधान में मंगलवार शाम 6:00 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में दशहरा पर्व मनाया जाएगा जिसमें अच्छाई पर बुराई की जीत प्रतीक रावण का 40 फुट का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर समिति व प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।