औरैया: पुलिस अधीक्षक ने विकास खंड औरैया के ग्राम मधुपुर व बमरीपुर में अवैध कब्जों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मिशन समाधान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने मिशन समाधान के तहत कोतवाली सदर के ग्राम मधुपुर व बमरीपुर मे पूर्व से नाली व चकरोड पर अवैध कब्जेदारों द्वारा किए गए कब्जे को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया को देखा। इस पर उन्होंने कहा कि भूमि चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।