औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती को शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म, सीओ सिटी औरैया ने दी घटना की जानकारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर सिपाही ने दुष्कर्म किया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। औरैया सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी दी है।