औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम सल्हूपुर में बुल्डोजर चलाकर हटाया गया अवैध कब्जा,पुलिस प्रशासन रहा मौजूद
क्षेत्र के ग्राम सल्हुपुर में अवैध कब्जा किए हुए लोगों का कब्जा हटाने के लिए जिलाधिकारी का निर्देश पर अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत की भूमि पर कई लोगों द्वारा कब्जा कर रखा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। वहीं ग्राम प्रधान ने भी प्रार्थना पत्र दिया था। इसके उपरांत जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल,कानूनगो एवं फफूंद थानाध्यक्ष मौजूद रहे।