हाथरस: कोलकाता उत्तराखंड मे डाक्टर व नर्स की निर्मम हत्या के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाला जिला अस्पताल से कैंडल मार्च
जिला अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मियों ने कोलकाता मे 1 महिला डॉक्टर और उत्तराखंड में 1 महिला नर्स की निर्मम हत्या के विरोध में केंडल मार्च निकाला। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल से लेकर अलीगढ़ रोड गांधी तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। डॉ के के शर्मा ने कहा कि दोनों परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।