राजपुर: धनसोई बाजार में नो एंट्री का आदेश बेअसर, जाम से पूरे दिन लोग रहे परेशान
Rajpur, Buxar | May 19, 2026 धनसोई बाजार में नो एंट्री का आदेश बेअसर साबित हो रहा है। भारी वाहनों के लगातार प्रवेश करने से बाजार क्षेत्र में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बाजार में जाम लगना शुरू हो जा रहा है। पिछले दिनों धनसोई पुलिस द्वारा बाजार में नियमों के उल्लंघन पर कई भारी वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की थी।