नावकोठी: नावकोठी के सरस्वती विद्या निकेतन एपीएस प्लस टू स्कूल में प्रखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
नावकोठी प्रखंड के एपीएस प्लस टू स्कूल में मेरे सपनों का भारत थीम पर प्रखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें विभिन्न प्लस टू स्कूल के 9 से 12 तक के और मिडिल स्कूल के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। दोनों विधाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित बच्चों को बीडीओ राहुल रंजन ने सम्मानित किया।