पटना ग्रामीण: दुलारचंद यादव हत्याकांड: नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज, अभी रहेंगे जेल में
मोकामा की जनता ने जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह को एक बार फिर से भारी मतों से जिताकर मोकामा का विधायक बना दिया है, लेकिन अनंत सिंह के समर्थकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना सिविल कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यानी की अनंत सिंह को अभी जेल में ही रहना होगा।