🌾 धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोपरि!
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने घोघोपुरी, मुजगहन एवं दर्रा धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
🔹 घोघोपुरी केंद्र: अव्यवस्थित स्टेकिंग पर समिति प्रबंधक को नोटिस, दो दिन में सुधार के निर्देश।
🔹 मुजगहन केंद्र: किसान के शून्य रकबा संबंधी समस्या का मौके पर ही कराया निराकरण।
🔹 दर्रा केंद्र: बिना सफाई धान खरीदी एवं अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, शाखा प्रबंधक को नोटिस जारी करने के निर्देश।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी केंद्रों में गुणवत्ता मानकों, व्यवस्थित स्टेकिंग और किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किसानों का हित सर्वोपरि, धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित! 🌾
#DhanKharidi2026 #Balod #BalodUpdates #CollectorBalod #FarmersFirst #छत्तीसगढ़
3 views | Balod, Chhattisgarh | Nov 23, 2026