चितरंगी: देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम जी ने ग्राम पंचायत मझौली के सजहवा नाला पुलिया का किया लोकार्पण।
अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड की गोंडबहरा उज्जैनी ईस्ट कोल ब्लॉक परियोजना के सौजन्य से ग्राम पंचायत मझौली के सजहवा नाला पुलिया का निर्माण कार्य का लोकार्पण देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम जी के द्वारा आज दिनांक 24/ जुलाई/ 2024 को किया गया।उक्त अवसर पर देवसर विधायक सहित आदाणी फाउंडेशन के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे जहां कार्यक्रम सफल रहा।