चितरंगी: देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम के मौजूदगी में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बरगवां में दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण किया।
आज भारत सरकार की एडीप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सिंगरौली के द्वारा सिंगरौली जिले के बरगवां गांव में दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल बैटरी वाली वितरण किया गया उक्त अवसर पर जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम एवं जिला प्रशासन की टीम और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे जहां कार्यक्रम सफल रहा।