चितरंगी: ग्राम उज्जैनी में पति-पत्नी को सर्प ने काटा, पति की हुई मौत व पत्नी का इलाज जारी
दिनांक 22व23 जुलाई 2024 की मध्य रात्रि में सिंगरौली जिले के ग्राम उज्जैनी में एक जहरीले सर्प ने पति व पत्नी दोनों को डस लिया,सर्प के डसने से पति राम सजीवन जायसवाल की मौत हो गई और पत्नी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ट्रामा में भर्ती कराया गया वहीं पीड़ित परिवार के परिजनों से देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मिलकर ₹4 लाख शासन की योजना का लाभ दिलाने को कहा।