राघोपुर: फसल चराने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, 7 लोग घायल
राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफराबाद टोंक पंचायत के वार्ड संख्या 8 में शनिवार को खेत में फसल चराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी, डंडे और फरसा से हुए हमले में कुल 7 लोग घायल हो गए।घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज किया।