बाह: गांव बाग का पुरा में आवारा स्वान ने मासूम बच्ची पर बोला हमला, गंभीर घायल, हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर
बाह ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाग का पुरा में एक आवारा स्वान ने मासूम बच्ची पर हमला बोल दिया, मासूम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी आवारा स्वान के हमले से मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई,आनन फानन में परिजनों के द्वारा घायल बच्ची को सीएचसी केंद्र बाह लाया गया,जहां चिकित्सकों ने हालात को गंभीर देखकर हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।