बाह: पिनाहट में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने तीन वर्ष के कारावास एवं ₹1000 के अर्थदंड से किया दंडित
ऑपरेशन कन्वैक्शन अभियान के अंतर्गत थाना पिनाहट व मॉनिटरिंग सेल की द्वारा की गई सतत पैरवी के फल स्वरुप गवाह व साक्ष्यों के आधार पर विवेचना समाप्त कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया, इसी के फल स्वरुप मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को माननीय न्यायालय के द्वारा 3 वर्ष के कारावास एवं ₹1000 के अर्थ दंड से दंडित किया गया है।