उधवा: राधानगर पुलिस ने गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी मामले में 3 खाली सिलेंडर बरामद किए, एक नाबालिग निरुद्ध
राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर बेगमगंज पंचायत स्थित गोबरगाड़ी में वेद व्यास इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग की निशानदेही पर तीन खाली गैस सिलेंडर बरामद किया है। नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया गया है।