कटकमदाग: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर घंटों सड़क जाम
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बानादाग साइडिंग के पास बानादाग-कोसुम्भा रोड स्थित पुल के समीप बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में खैरून निशा (लगभग 45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने खेत से काम कर घर लौट रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।