सिंगरौली: कलिंगा कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ₹360000 ठगे गए, पीड़ितों ने मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई
जिले में ओबी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध वसूली बेखौफ चल रही है। जब पैसे देने के बाद भी नौकरी नहीं मिलती तो बात सामने आ जाती है। एनसीएल की झिंगुरदह परियोजना में ओबी हटाने का कार्य कर रही केसीसीएल(कलिंगा) कंपनी में नौकरी दिलाने के एक व्यक्ति ने तीन लोगों से 360000 रुपए ठग लिए हैं जिसको लेकर अब पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई।