सिंगरौली: धानी गांव में गायों की मौत निजी बाड़े में, क्रूरता के आरोप में FIR दर्ज
सोसल मीडिया एवं कुछ समाचार पत्रो में इस आशय की खबर वायरल हो रही थी कि चितरंगी क्षेत्रांतर्गत के ग्राम पंचायत धानी में स्थिति गौशाला के अंदर भूख प्यास से तीन गायों की मृत्यु हो गई है। जैसे ही यह खबर कलेक्टर के संज्ञान में आई कलेक्टर द्वारा एसडीएम एवं तहसीलदार को वस्तु स्थिति की जॉच कर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।