सिंगरौली: महापौर ने नगरीय क्षेत्र के स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की, सीएनडी वेस्ट का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के द्वारा निगम सभागार में नगरीय क्षेत्र के स्वच्छता कार्यो की बिंदुवार समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। महापौर के द्वारा नगरीय क्षेत्र में निकलने वाले सीएनडी वेस्ट के निस्तारण की समीक्षा करते हुये निर्देश दिए गए कि सीएनडी वेस्ट का शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें।