सिंगरौली: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र मोरवा थाना और गोरबी चौकी में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
शनिवार शाम मोरवा थाना परिसर एवं गोरबी चौकी में आगमी पड़ने वाले त्योहार होलिका दहन, होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर आयोजित इस बैठक के दौरान मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह एवं गोरबी चौकी प्रभारी भिपेंद्र पाठक ने उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की।